फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 50 करोड़ जारी करने में विफल रहा विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा उद्योग संघ (बीबीआईए) के अध्यक्ष ललित महाजन ने जीएसटी प्रतिपूर्ति के 50 करोड़ रुपये के लंबित दावों का भुगतान न होने से औद्योगिक इकाइयों की कार्यशील पूंजी में संकट बना हुआ है। महाजन ने संघ की एक बैठक में कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवंटित बजट के अनुसार सितंबर 2024 को समाप्त होने वाली अवधि के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की सीजीएसटी/एसजीएसटी की प्रतिपूर्ति दावों की दिशा में स्वीकृति प्रदान की थी। लेकिन औद्योगिक इकाइयों को भुगतान करने में वित्त विभाग विफल रहा है। जबकि प्रतिपूर्ति दावों को पेश करने की तारीख से 21 दिन के भीतर जारी करने का प्रावधान है। उन्होंने उपराज्यपाल से हस्तक्षेप करने की मांग की। इस दौरान तरुण सिंगला, अजय लंगर, विराज मल्होत्रा, राजेश जैन, ऋषि कांत गुप्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें