जम्मू। बार एसोसिएशन जम्मू ने शुक्रवार को कोर्ट परिसर में शुक्रवार को नए फंखे लगवाए हैं। संयुक्त सचिव अंशू महाजन ने बताया कि बुधवार रात को आए तूफान के चलते कोर्ट परिसर में बनाए गए शेड का कुछ हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। साथ ही पंखों को भी नुकसान पहुंचा था। गर्मियों का मौसम है। इस शेड के नीचे वकील व कोर्ट में आने वाले लोग बैठते हैं। इसे देखते हुए परिसर में 40 पंखे लगवाए हैं और कुछ की मरम्मत करवाई गई है। क्षतिग्रस्त शेड की भी जल्द मरम्मत करवा दी जाएगी।संवाद