दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते विधायक शाम लाल और डीडीसी चेयरमैन भारत भूषण स्रोत - सू
जम्मू। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा वीरवार को भलवाल ब्लॉक मुख्यालय पर आवास प्लस 2.0 योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला सह जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। इस दौरान जम्मू उत्तर से विधायक शाम लाल शर्मा और जिला विकास परिषद के चेयरमैन भारत भूषण मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। खंड विकास अधिकारी डॉ. सुनील शर्मा ने अपने स्वागत भाषण में बताया कि 31 मार्च 2025 तक ब्लॉक भलवाल में 221 पीएमएवाई-जी घरों का निर्माण किया जा चुका है। साथ ही ब्लॉक भलवाल की सभी 24 पंचायतों में 931 घरों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। सहायक आयुक्त विकास डॉ. विकास शर्मा ने शिविर में मौजूद लोगों को योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक शाम लाल शर्मा ने ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के कामकाज की भी सराहना भी की। जिला विकास परिषद के अध्यक्ष भारत भूषण ने अपने संबोधन में भारत सरकार की गरीब हितैषी योजनाओं पर प्रकाश डाला। इस मौके पर कई पूर्व जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम के अंत में भलवाल की तहसीलदार मोनिका शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया। ब्यूरो