फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 18 में से दो आवेदन रद, 10 मिले सही, छह मामले लंबित

Tue, 10 Oct 2023 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएमएवाई के तहत व्यासपुर परलाह में सर्वे शुरू, पंचायत सचिव ने प्रतिनिधियों सहित किया निरीक्षण
विज्ञापन

पहले दिन तीन वार्डाें में जानी हकीकत
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सोमवार को सुचेतगढ़ ब्लॉक में लाभार्थियों के लिए सर्वे शुरू हो गया है। पहले दिन तीन वार्डाें सात, नौ और दस में सर्वे किया गया। इस दौरान गांव व्यासपुर में 18 घरों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से दो आवेदन को रद्द कर दिया गया। वहीं, 10 आवेदन सही मिले, जबकि छह मामला को लंबित रखा गया है। ब्लॉक दिवस में डीसी के निर्देशों के बाद योजना का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रक्रिया में तेजी आई है।
सोमवार को गांव व्यासपुर परलाह में पंचायत सचिव सुनील कुमार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पंचों द्वारा प्रेषित किए गए लोगों के नाम की जांच के लिए सर्वे शुरू किया। पंचायत सचिव ने पंच और चौकीदार को साथ लेकर तीन वार्डों 7, 9 और 10 में पड़ताल की। इसमें राशन कार्ड पर उक्त व्यक्ति का नाम चेक किया गया। कच्चे मकान का फोटो राशन कार्ड धारक के साथ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पंचायत सचिव ने पहले से ही घर में पक्का मकान, सरकारी नौकरी, सरकारी योजना का लाभ लेने वालों का नाम अतिरिक्त सूची से हटा दिया। सोमवार को कुल 18 घरों का निरीक्षण किया गया, जिसमें 10 मामले प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्पष्ट पाए गए हैं। दो मामलों को रद्द कर दिया गया है। दस्तावेज की कमी के कारण छह मामले लंबित रखे गए हैं। गौरतलब रहे कि डीसी जम्मू सचिन कुमार की अध्यक्षता में हुए ब्लॉक दिवस के बाद क्षेत्र रुके हुए कार्याें को गति मिलने लगी है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुछ लाभार्थियों को राशि की पहली किस्त मुहैया कर दी गई है। योजना के लंबित मामलों को भी तत्काल पूरा करने का आदेश दिया गया था। उसी के तहत पंचायत सचिव ने पंचायत के नुमाइंदों के साथ मिलकर गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना की अतिरिक्त सूची तैयार करने के लिए कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें