फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu and Kashmir Weather: अगले तीन दिन बिगड़ा रहेगा मौसम, कभी बारिश तो कभी साफ रहेगा आसमान

Sun, 19 Mar 2023 02:58 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू

सार

जम्मू जिले में भी सुबह बूंदाबांदी हुई, लेकिन दोपहर के समय मौसम साफ हो गया। बटोत में 2.4 एमएम और श्रीमाता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 4.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर मौसम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में आगामी दिनों में मौसम में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र, श्रीनगर के अनुसार 22 मार्च तक प्रदेश में कई हिस्सों में कभी मौसम साफ तो कभी बारिश होगी। जम्मू्-कश्मीर में मार्च में लंबे सूखे के बाद इंद्रदेव मेहरबान हुए हैं। इससे जम्मू संभाग में ठिठुरन के बीच दिन का सामान्य तापमान सामान्य से सात से नौ डिग्री नीचे चल रहा है। वहीं, कश्मीर संभाग के तापमान में भी गिरावट आई है।

विज्ञापन

शनिवार को बनिहाल में 30 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। जम्मू जिले में भी सुबह बूंदाबांदी हुई, लेकिन दोपहर के समय मौसम साफ हो गया। बटोत में 2.4 एमएम और श्रीमाता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में 4.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई है। मौसम में आए बदलाव से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। जम्मू में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब पांच डिग्री सेल्सियस कम रहकर 21.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

बटोत में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। इसी प्रकार श्रीमाता वैष्णो देवी के आधार शिविर कटड़ा में दिन का अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 16.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने से यात्री और स्थानीय लोग गर्म कपड़ों में नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें