अनंतनाग। अनंतनाग पुलिस ने डोड कोल नद बघदार से पांच जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 22,800 रुपये नकद बरामद किए। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान बासित मुजफ्फर, आशिक हुसैन, इरशाद अहमद भट, मुश्ताक अहमद वानी और रियाज अहमद रेशी के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस स्टेशन अनंतनाग में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद