जम्मू-कश्मीर ने पहली बार रणजी ट्रॉफी जीती
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू और कश्मीर इतिहास रचते हुए 2025-26 के रणजी ट्रॉफी में अपनी पहली ट्रॉफी जीतकर देशभर में क्रिकेट प्रेमियों को उत्साहित कर दिया। यह जीत उनके लिए 67 वर्षों के इंतजार के बाद मिली है।
फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए जम्मू-कश्मीर ने अपनी पहली पारी में बनाई बढ़त के आधार पर मैच में दबदबा बनाए रखा और अंततः रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया।