फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: फारूक अब्दुल्ला बोले-जिसने भी राम मंदिर बनाने की कोशिश की उनका धन्यवाद, राम केवल हिंदुओं के नही

सार

राम मंदिर और अयोध्या को लेकर पूरे देश से प्रतिक्रयाओं का दौर जारी है। इसी बीच नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला ने भी इसे लेकर अपने विचार व्यक्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम मंदिर निर्माण को लेकर पूरे देश में उत्साह है। जहां एक ओर प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या के दौरे पर है और आज नगरी को एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन की सौगात दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर पूरे देश में इसको लेकर उत्साह है। जम्मू-कश्मीर से नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद फारूक अब्दुल्ला का इस संबंध में बयान दिया है। उन्होंने कहा "भगवान राम का मंदिर खुलने वाला है। जिन्होंने भी ये कोशिश की उनका मंदिर बने मैं उनको धन्यवाद देता हूं। साथ-साथ उनसे ये भी कहता हूं कि भगवान राम केवल हिंदुओं के राम नहीं हैं। वे पूरे विश्व के राम हैं, ये उनकी पुस्तकों में लिखा है। उन्होंने भाईचारे मोहब्बत और एक दूसरे की सहायता की बात की है...."

विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें