फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से गुहार: बिजली निगम में कनिष्ठ अभियंताओं के पद भरे जाएं, पांच साल से भर्ती प्रक्रिया पर लगा ताला

Tue, 31 Aug 2021 11:41 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर में कनिष्ठ अभियंताओं के 400 पद खाली हैं। पांच साल से भर्ती प्रक्रिया नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग ग्रेजुएट एसोसिएशन ने सरकार से मांगें पूरी करने की गुहार लगाई है। प्रदेश भर में कनिष्ठ अभियंताओं के 400 पद खाली हैं। पांच साल से भर्ती प्रक्रिया नहीं हो पाई है। इससे कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। महासचिव सचिन टिक्कू ने मंगलवार को जम्मू में बैठक में कहा कि मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि बिजली निगम के कर्मचारी 24 घंटे काम कर रहे हैं। हालत यह है कि फील्ड स्टाफ को भी कार्यालयों में तैनात किया जा रहा है। उन्होंने उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा से मांगों को जल्द पूरा करने की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें