कांग्रेस का सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खाद्य और पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों को लेकर प्रदेश कांग्रेस लगातार सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के साथ तमाम कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही बढ़े दामों को कम करने की बात कही।