भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रही एक नाव(शिकारा) डल झील में पलट गई। हालांकि नाव सवार भाजपा कार्यकर्ताओं को तुंरत सुरक्षित निकाल लिया गया। बता दें कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ की अगुवाई में भाजपा ने श्रीनगर की डल झील इलाके में चुनावी रैली का आजोयन किया था। भाजपा प्रवक्ता(जम्मू-कश्मीर) अल्ताफ ठाकुर ने कहा कि पार्टी के सभी कार्यकर्ता सुरक्षित हैं। डल झील में कोई नहीं डूबा है।