सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान ने शुुक्रवार को उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अपनी ही सर्विस राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, ब्रिनवारी में तैनात जवान की शिनाख्त 16वीं बटालियन के हेड कांस्टेबल कुंदन राम के रूप में की गई है। बीएसएफ कर्मी ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, अभी इसका पता नहीं चला है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।