फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सांबा को 18 और अनंतनाग को 6 स्मार्टपुर की सौगात, एलजी ने मेरा सांबा स्वच्छता एप किया लांच

Tue, 25 Apr 2023 02:35 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

उपराज्यपाल ने कहा कि पल्ली में प्रधानमंत्री के दौरे ने प्रदेश में पंचायतों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी है। हमें गर्व है कि पल्ली पंचायत कई क्षेत्रों में अच्छा काम कर दूसरी पंचायतों के लिए एक उदाहरण बन रही है।
विज्ञापन
पल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एलजी मनोज सिन्हा - फोटो : पीआरओ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाड़ी ब्राह्मणा की पल्ली के आदर्श पंचायत बनने की दिशा में अग्रसर होने के एक वर्ष होने पर सोमवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा बाड़ी ब्राह्मणा पहुंचे। यहां उन्होंने पंचायत का जन्मदिन मनाया। कार्यक्रम में उन्होंने जन भागीदार के लिए मेरा सांबा स्वच्छता ऐप लांच किया। साथ ही उन्होंने सांबा के लिए 18 स्मार्टपुर का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के माध्यम से छह नोकिया स्मार्टपुर अनंतनाग को भी दिए गए। इनसे पंचायतों को डिजिटल बनाने में मदद मिलेगी। उपराज्यपाल ने प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों की कहानी पर प्रकाश डाला। बताया कि इन पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर तीन श्रेणियों में सम्मानित किया गया है। ये पंचायतें सेवाओं और सार्वजनिक सुविधाएं देने में दूसरों को प्रेरित कर रही हैं।

उपराज्यपाल ने कहा कि सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन और ग्रामीण विकास के इंजन के रूप में पंचायतें राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं, और नागरिकों को सतत विकास की चुनौती का सामना करने के लिए सशक्त बना रही हैं। प्रदेश के छोटे गांवों के बड़े सपनों को साकार करने में आम आदमी और पंचायतों का सामूहिक प्रयास अहम भूमिका निभा रहा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में त्रि-स्तरीय जमीनी लोकतंत्र की स्थापना और उसे मजबूत कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीव्र और समावेशी विकास सुनिश्चित किया है। उपराज्यपाल ने जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ग्राम स्वराज के माध्यम से महात्मा गांधी के पूर्ण स्वराज के सपने को साकार करने के लिए वंचितों को प्राथमिकता दें। ग्रामीण विकास देश के विकास का मुख्य स्तंभ है। 

लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए ग्राम पंचायतों को सभी नागरिकों के आर्थिक सशक्तीकरण में एक प्रमुख भूमिका निभानी होगी। अंतिम मील तक लाभ सुनिश्चित करना और जमीनी योजना व निष्पादन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।

प्रधानमंत्री के दौरे ने रखी पंचायतों को मजबूत बनाने की नींव

उपराज्यपाल ने कहा कि पल्ली में प्रधानमंत्री के दौरे ने प्रदेश में पंचायतों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की नींव रखी है। हमें गर्व है कि पल्ली पंचायत कई क्षेत्रों में अच्छा काम कर दूसरी पंचायतों के लिए एक उदाहरण बन रही है। इसके साथ एलजी ने प्रदेश में लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए उठाए जाने वाले कदमों पर भी प्रकाश डाला।

कहा कि पंचायती राज ने त्रिस्तरीय प्रणाली के प्रत्येक स्तर पर कार्यों और पदाधिकारियों के समन्वय से ग्रामीण समाज की आकांक्षाओं को जबरदस्त बढ़ावा दिया है। पंचायती राज संस्थाओं को अधिक शक्तिशाली, कुशल और प्रभावी बनाना हमारा संकल्प है।

प्रदेश की जीडीपी में पांच साल में कृषि क्षेत्र देगा दोगुना योगदान

एलजी ने चुने प्रतिनिधियों के प्रयासों भी सराहना की जिन्होंने कृषि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए 5013 करोड़ रुपये की 29 परियोजनाओं को धरातल पर उतारा। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि कृषि क्षेत्र में समग्र विकास की योजना अगले पांच वर्ष में प्रदेश की जीडीपी में दोगुना योगदान देगी।

कार्यक्रम में एलजी ने पंचायत घर में बनाए गए स्मृति कक्ष का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में डीडीसी अध्यक्ष सांबा केशव दत्त शर्मा, सांसद जुगल किशोर शर्मा, सचिव आरडीडी मनदीप कौर, मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार, डीसी सांबा अनुराधा गुप्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें