जम्मू। श्रम विभाग ने श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के डोगरा हाल में पंजीकरण काउंटर खोला है। सहायक श्रमायुक्त रूपाली जसरोटिया ने बताया कि यहां पर यात्रा में जोन के इच्छुक फेरी वाले, खोमचे वालों, ठेले वालों के लिए पंजीकरण निशुल्क रखा गया है। श्रम विभाग की तरफ से प्रयास है कि बड़ी संख्या में श्रमिक इस योजना का लाभ उठाकर यात्रा कर सकेंगे। पहचान के सत्यापन के बाद उनका पंजीकरण किया जा सकेगा। ब्यूरो