फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कुख्यात नशा तस्कर चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Fri, 01 Sep 2023 01:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। पुलिस ने 17 ग्राम चिट्टे में साथ कुख्यात नशा तस्कर को चंदिया घाट से दबोचा है। उसकी पहचान मोहम्मद मंशु उर्फ मंशु निवासी बथूर गजनसु तहसील मढ़ (जम्मू) के रूप में हुई है। थाना प्रभारी जहीर मुश्ताक के नेतृत्व में अखनूर पुलिस ने एसडीपीओ मोहन लाल शर्मा की देखरेख में गश्त पर थी। इस दौरान पुराने पुल क्षेत्र में एक पैदल यात्री को पुल अखनूर से चंदिया की ओर आते देखा। उसने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की, लेकिन सतर्क गश्ती दल ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। उसकी संदिग्ध गतिविधि देख कर पुलिस द्वारा उसकी तलाशी ली गई और 17 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इस सम्बंध में थाना अखनूर में मामला दर्ज किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें