फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू एयरपोर्ट कैंटीन पर यात्रियों को मिलेगा स्नैक्स और बोतल बंद पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू एयरपोर्ट अथॉरिटी की कैंटीन में अब यात्रियों को स्नैक्स और पेयजल पदार्थ मिल सकेंगे। 25 मई से घरेलू विमान सेवा के बाद भी इस सुविधा को शुरू किया गया था। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इससे पहले कुछ समय तक के लिए बंद रखा था। विमान सेवा शुरू होने के 25 दिन बाद एयरपोर्ट अथॉरिटी ने इस सुविधा को दोबारा शुरू किया है। केंद्रीय स्वास्थ्य और उड्डयन मंत्रालय के दिशानिर्देश को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा को शुरू किया गया है। कैंटीन से यात्रियों को पीने का पानी, स्नैक्स और तरल पदार्थ मिल सकेंगे। कैंटीन से सामान खरीदने पर डिजीटल पेमेंट का अधिक से अधिक उपयोग, काउंटर से सामान लेते वक्त हाथों में दस्ताने पहनना अनिवार्य सहित अन्य शर्तें रखी है। यात्रियों को जागरूक करने के लिए कैंटीन में पोस्टर भी लगाए हैं। 25 मई से घरेलू विमान सेवा शुरू होने के बाद जम्मू एयरपोर्ट पर प्रतिदिन छह से सात उड़ाने पहुंच रही हैं। ऐसे में यात्रियों को थोड़ी राहत देते हुए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यह सुविधा को दोबारा शुरू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें