फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसान हिमाचल के पालमपुर में जानेंगे सुगंधित, औषद्यीय पौधों की खेती

Mon, 19 Feb 2024 03:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मढ़ उपमंडल के 48 किसानों का दल क्षमता निर्माण के लिए रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोमाना। जिले के किसानों को औषद्यीय और सुगंधित पौधों की खेती के प्रति विभाग की ओर से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी कड़ी में मढ़ मंडल के 48 किसानों को हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में खेती के तरीकों को जानने के लिए भेजा गया। क्षमता निर्माण के लिए केंद्र शासित प्रदेश के बाहर एक एक्सपोजर विजिट को कृषि निदेशक जम्मू एसएएस रीन ने कृषि निदेशालय कृषि भवन जम्मू से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश कृषि-विश्वविद्यालय पालमपुर में एचएडीपी परियोजना के तहत सुगंधित और औषधीय पौधों को बढ़ावा देने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर कृषि निदेशक जम्मू ने बताया कि किसानों को जैविक खेती, मशरूम उगाने, मधुमक्खी पालन, पशु पालन, वर्मी सहित एकीकृत कृषि प्रणालियों के अलावा सुगंधित और औषधीय पौधों की खेती के विभिन्न पहलुओं से परिचित कराने के लिए एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने किसानों को खेती में अपनाई जा रही नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए वैज्ञानिकों और अनुसंधान कार्यकर्ताओं से बातचीत करने की सलाह दी। उन्होंने किसानों से कहा कि वे ऐसे प्रशिक्षणों से सीखकर अपने खेतों में प्रौद्योगिकी का उपयोग करें और साथी किसानों के साथ भी साझा करें। इस अवसर पर उप निदेशक (केंद्रीय) संजोग कोटरू, कृषि अर्थशास्त्री जोग राज सलाथिया, एसडीएओ मढ़ साहिल गंडोत्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें