फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: किसान प्रशिक्षण कैलेंडर जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कृषि उत्पादन एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से बुधवार को किसान केंद्र तालाब तिल्लो में एक कार्यक्रम हुआ। इसमें निदेशक एस. अरविंदर सिंह रीन ने 2025-26 के लिए प्रशिक्षण कैलेंडर का जारी किया। उन्होंने बताया कि कैलेंडर में किसानों और अधिकारियों दोनों के लिए 28 संभागीय स्तर के क्षमता निर्माण कार्यक्रम शामिल हैं। इसमें टिकाऊ कृषि पद्धतियों और तकनीकी उन्नति पर विशेष ध्यान दिया गया है। संयुक्त निदेशक सतीश शर्मा ने किसानों और अधिकारियों दोनों की क्षमताओं को बढ़ाने, नवाचार को बढ़ावा देने और कृषि में स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए विस्तार विंग की प्रतिबद्धता पर जोर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें