जैविक प्रमाणीकरण केंद्र का उद् घाटन करते हुए निदेशक एएस रीन
जम्मू। समग्र कृषि विकास परियोजना के तहत संभागीय स्तरीय जैविक प्रमाणीकरण सुविधा केंद्र का उद्घाटन निदेशक एएस रीन ने किया। इस मौके पर कृषि निदेशक ने नव स्थापित सुविधा केंद्र के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों को उनके जैविक उत्पादों को प्रमाणित करने में मदद करेगा। उन्होंने कहा कि 175 समूहों को स्कोप प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। इस मौके पर आलोक पंडोत्रा, डा. अमन ज्योति शर्मा, विनोद कुमार भारद्वाज, राकेश खजुरिया और अन्य मौजूद रहे। ब्यूरो