परियोजनाओं का काम समय पर हो पूरा : भटनागर
एलजी के सलाहकार की जम्मू-कश्मीर प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन के निदेशक मंडल से बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रशासन चल रही परियोजनाओं को पूरा करने और नई पहलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सिविल सचिवालय में जम्मू-कश्मीर प्रोजेक्ट्स कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन (जेकेपीसीसी) के 99वें निदेशक मंडल (बीओडी) की बैठक में यह बात उप राज्यपाल के सलाहकार राजीव राय भटनागर ने कही। निदेशक मंडल ने पिछली बैठक की कार्रवाई रिपोर्ट के अलावा निगम के कामकाज सहित अन्य प्रोजैक्ट पर चर्चा की। बैठक में कहा गया कि एलजी प्रशासन जम्मू कश्मीर के बुनियादी ढांचे के विकास के लिए समर्पित है।सलाहकार ने आगे कहा कि जेकेपीसीसी जम्मू-कश्मीर की एक प्रमुख परियोजना कार्यान्वयन एजेंसी है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी परियोजनाएं समय के अंदर पूरी हों। उन्होंने निगम प्रबंधन से आवश्यक सुधारात्मक उपाय व निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण करने को कहा।