जम्मू। बच्चों को पहली कक्षा में दाखिला देने के लिए आयु सीमा में छूट देने का फैसला सराहनीय है। यह बातें अभिभावक संघ जम्मू के अध्यक्ष अमित कपूर ने प्रेसवार्ता में कहीं। इसके लिए उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिंहा, मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और शिक्षा मंत्री सकीना इट्टू का आभार जताया। कपूर ने कहा कि इससे निश्चित तौर पर बच्चों का एक साल बर्बाद होने से बच गया है। ब्यूरो