जम्मू। आईएएस राहुल यादव का तबादला कर उन्हें जम्मू-कश्मीर विद्युत विकास निगम लिमिटेड (जेकेपीडीसीएल) का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। इस पद से जेकेएएस पंकज मगोत्रा को अगली नियुक्ति के लिए सामान्य प्रशासन विभाग में भेजा गया है। यादव को जेएंडके विद्युत निगम लिमिटेड (जेकेपीसीएल) के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। इस पद से आईएएस चौधरी मोहम्मद यासीन को मुक्त किया गया है। इसी तरह आईएफएस संदीप कुमार का तबादला कर उन्हें कृषि उत्पादन विभाग में सचिव नियुक्त किया गया है। उन्हें एचएडीपी के मिशन निदेशक का अतिरिक्त कार्यभार भी दिया गया है। ब्यूरो