अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। छह आईपीएस समेत नौ अफसरों के तबादले सहित कई को अतिरिक्त पदभार दिया गया है। इस संबंध में बुधवार को गृह विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है।
इनमें कई ऐसे अधिकारी हैं, जो काफी समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे थे।
जारी आदेश के तहत पुलिस मुख्यालय में तैनात आईजी उत्तम चंद को आईजी टेक्निकल और टेलीकाॅम का अतिरिक्त पदभार दिया गया है।
आर्म्ड पुलिस के डीआईजी विनोद कुमार को डीआईजी आईआर जम्मू का अतिरिक्त पदभार दिया गया है।
आईपीएस हरी प्रसाद को बारामुला का एएसपी, कार्तिक श्रोत्रिया को एएसपी अनंतनाग, मुकुंद तिबरेवाल को कठुआ के कंडी का एसपी ऑपरेशन, सज्जाद अहमद शेख को प्रिंसिपल लेथपुरा पुलिस ट्रेनिंग स्कूल, गुलाम हसन शेख को डिप्टी सीओ आईआर 23 बटालियन का पदभार दिया गया है।