जम्मू। कार्यस्थलों में महिलाओं से यौन उत्पीड़न अधिनियम 2013 के तहत ऐसे मामलों में आंतरिक शिकायत समिति का पुनर्गठन किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग के आयुक्त सचिव एम राजू की ओर से जारी एक आदेश में आवास व शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव आईएएस मंदीप कौर को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है। समिति के सदस्यों में एआरआई व प्रशिक्षण विभाग के आयुक्त सचिव जेकेएएस शबनम कामली, गृह विभाग के अतिरिक्त सचिव जेकेएएस प्रवीण कुमार, समाज कल्याण विभाग और पीठासीन अधिकारी से नामित सदस्य शामिल हैं। ब्यूरो