जम्मू। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 1987 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी बीवीआर सुब्रमण्यम को 24 फरवरी 2025 से नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में एक साल के सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। सुब्रमण्यम पहले जम्मू-कश्मीर के मुख्य सचिव के रूप में कार्यरत थे। इस बारे में कमेटी के सचिव मनीष सक्सेना ने आदेश जारी कर दिए हैं। ब्यूरो