फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलिमानस, डाक्टरों की उपलब्धता पर जागरूकता बढ़ाएं : उप राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
दूरदराज क्षेत्रों में एंबुलेंस सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित बनाएं
विज्ञापन

पुंछ और राजोरी में रोटरी क्लब के साप्ताहिक स्वास्थ्य शिविर में 600 सर्जरी की गईं
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के नागरिकों के लिए टेलिमानस और अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों की उपलब्धता जैसी सुविधाओं पर व्यापक जागरूकता पर जोर दिया है। कहा, विशेष रूप से दूरदराज के क्षेत्रों में एंबुलेंस सेवा की त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए संस्थागत तंत्र स्थापित किया जाए। उप राज्यपाल शनिवार को पुंछ और राजोरी जिलों में रोटरी क्लब के सप्ताह भर चले मेगा स्वास्थ्य शिविर के समापन समारोह में वर्चुअल मोड से बोल रहे थे।
उप राज्यपाल ने रोटरी क्लब से डोडा और किश्तवाड़ के लोगों के लिए इसी तरह का विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने को कहा। उन्होंने सभी को गुणवत्तापूर्ण, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन की प्रतिबद्धता को दोहराया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हमने जम्मू कश्मीर यूटी में स्वास्थ्य अंतर को पाटने में बड़ी सफलता हासिल की है। अत्याधुनिक स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे, डिजिटल हस्तक्षेप, चिकित्सा शिक्षा और महत्वपूर्ण देखभाल के क्षेत्र में शुरू किए गए सुधारों ने जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य देखभाल पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत किया है। उन्होंने लोगों के प्रति समर्पित और निस्वार्थ सेवा के लिए डॉक्टरों और रोटरी क्लब के सदस्यों का आभार जताया। दूरदराज के जिलों के लोगों को सर्जिकल उपचार विकल्पों की श्रृंखला प्रदान करने में देश के विभिन्न हिस्सों से उच्च प्रशिक्षित विशेषज्ञों के महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। लॉजिस्टिक्स प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की सराहना की। इस शिविर में 600 से अधिक सर्जरी की गईं। हमने चार महत्वपूर्ण पहलुओं डॉक्टर, ड्रग्स, डायग्नोस्टिक्स और डिलीवरी मैकेनिज्म पर विशेष ध्यान केंद्रित किया है। सेहत योजना के तहत प्रशासन ने जनवरी 2024 के पहले सप्ताह तक नागरिकों के इलाज पर कुल 1735 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर के लाभार्थियों के परिवार के सदस्यों ने अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान स्वास्थ्य सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह, ओम प्रकाश भगत उपायुक्त राजोरी, चौधरी मोहम्मद यासीन उपायुक्त पुंछ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें