जम्मू। जेएंडके संयुक्त प्रतिस्पर्धी (प्रारंभिक) परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए 105 कर्मचारियों को जेएंडके जन सेवा आयोग के माध्यम से जम्मू और कश्मीर के केंद्रों में तैनात किया जाएगा। इसमें जम्मू के केंद्रों के लिए 79 और कश्मीर के लिए 26 कर्मचारी तैनात होंगे। यह परीक्षा आगामी 23 फरवरी को आयोजित की जा रही है। प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए कर्मचारियों में सेक्शन अधिकारी, प्रभारी सेक्शन अधिकारी, हेड असिस्टेंट, प्रभारी हेड असिस्टेंट, सीनियर असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट, दफ्तरी, एमटीएस आदि शामिल हैं। ब्यूरो