जम्मू। गृह विभाग की ओर से संयुक्त एजीएमयूटी कैडर के 43 आईपीएस (भारतीय पुलिस सेवा) को पदोन्नत कर उन्हें जूनियर प्रशासनिक ग्रेड (लेवल-12) दिया गया है। इसमें 2011, 12, 13, 14, 15 और 2016 बैच के अधिकारियों को पदोन्नति का लाभ दिया गया है। ये लाभ नियमों के तहत जनवरी 2020 से 2025 तक दिए जाएंगे। इसमें तुमे एमो, अपंग तुमात, मकसूद उल जमान, मुब्बसर लतीफी अमीर, शिव कुमार, रशमी वजीर, संदीप वजीर, अनीता शर्मा, समीर रेखी, जितेंद्र सिंह जोहर, स्वर्ण सिंह कोतवाल, जाहिद नासिम मन्हास शामिल हैं। इसी तरह कौशल कुमार शर्मा, शौकत अहमद डार, अल्ताफ अहमद शाह, बकार हुसैन समून, एजाज अहमद भट्ट, रंजीत सिंह संबयाल, मोहम्मद यासीन किचलो, महेश कुमार बर्नवाल, राजेंद्र कुमार गुप्ता शामिल हैं। ब्यूरो