पर्यटन विभाग का कैलेंडर जारी करते सीएम उमर अब्दुल्ला: स्रोत सूचना विभाग
जम्मू। सीएम उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार पर्यटन विभाग का वार्षिक कैलेंडर जारी किया। सिविल सचिवालय में आयोजित एक समारोह में जारी कैलेंडर पर विभिन्न दर्शनीय और पर्यटन स्थलों को दर्शाने वाले ट्रैकिंग मानचित्रों का अनावरण किया। इन कैलेंडरों में क्षेत्र के लुभावने परिदृश्य, सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन को दर्शाया गया है। इन ट्रैकिंग मानचित्रों में कई प्रमुख ट्रेल्स का विवरण दिया गया है, जिनमें कोलाहोई ग्लेशियर ट्रेक, ख्रेव-वस्टरवान ट्रेल, गुरेज-सोनमर्ग ट्रेक, सरबल बियर वैली ट्रेक और मार्गन पास त्सोहर मर्ग ट्रेक शामिल हैं। सीएम ने जम्मू-कश्मीर को एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देने में इस तरह की पहल के महत्व पर जोर दिया। कहा कि ये कैलेंडर और ट्रेकिंग मैप लोगों को क्षेत्र के शानदार पर्यटन स्थलों और ट्रेकिंग मार्गों के बारे में आवश्यक जानकारी प्रदान करेगा। निस्संदेह हमारे राज्य की प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक अवसरों का पता लगाने के लिए अधिक पर्यटकों को आकर्षित करने में मदद करेगा। ब्यूरो