फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: ड्राफ्ट मास्टर प्लान 2032 के लिए बोर्ड कमेटी गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। ड्राफ्ट मास्टर प्लान 2032 के लिए जांच, सुनवाई और विचार करने के लिए बोर्ड की नियुक्ति की गई है। पांच वर्षीय समीक्षा के लिए अभ्यावेदन, आपत्तियों और सुझावों पर विचार करेंगे। बोर्ड का गठन जम्मू और कश्मीर विकास प्राधिकरण नियम 1976 के नियम-9 के संदर्भ में किया गया है। इसमें शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव चेयरमैन होंगी। जबकि डिवकाम जम्मू सदस्य होंगे। जम्मू डेवलपमेंट अथारिटी के वीसी सदस्य सचिव जबकि मुख्य टाउन प्लानर जम्मू सदस्य सचिव होंगे। मौजूदा समय में संशोधित मास्टर प्लान 2023 के संबंध में आपत्तियां और सुझाव 14 दिसंबर तक आमंत्रित किए गए हैं। इसका पूरा मसौदा जेडीए की वेबसाइट पर अपलोड किया गया है। अब ड्राफ्ट मास्टर प्लान के लिए जांच, सुनवाई और विचार बोर्ड के सदस्य करेंगे। इस दौरान आने वाले दावे और आपत्तियों पर सुनवाई करेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें