जम्मू। शहर के गांधी नगर क्षेत्र में एक महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक महिला की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। शव जीएमसी के शवगृह में पहचान के लिए रखा गया है। जानकारी के अनुसार रविवार को चर्च के पास एक महिला अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उसे जीएमसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के पास कोई ऐसा पहचान पत्र नहीं मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो