फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: नव वर्ष के अवसर पर नई दिल्ली-कटड़ा विशेष ट्रेन आज से, पहली आरक्षित गाड़ी रात में होगी रवाना

Sat, 27 Dec 2025 11:25 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

New Delhi-Katra Train: नई ट्रेन पहले दिन 27 दिसंबर को नई दिल्ली से रात 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी।
विज्ञापन
Demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नववर्ष को लेकर रेलवे की तरफ से नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-नई दिल्ली विशेष ट्रेन 27 दिसंबर से 1 जनवरी तक चलाने का निर्णय लिया गया है। नई ट्रेन पहले दिन 27 दिसंबर को नई दिल्ली से रात 11.45 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा पहुंचेगी। मार्ग में यह ट्रेन पानीपत कुरुक्षेत्र, अम्बाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तथा शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर रेलवे स्टेशनों पर रुकेगी। 

विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से 28 दिसंबर को रात 9.20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक उचित सिंघल ने बताया कि इस आरक्षित विशेष ट्रेन का संचालन जम्मू कश्मीर में पर्यटकों की बढ़ती संख्या और स्थानीय लोगों की छुट्टियों के दौरान यात्रा की जरूरत को पूरा करने के लिए किया गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें