रियासी। नगर में बाजार खुलते ही जाम लगना आम हो गया है, जिस कारण क्षेत्रवासियों और दुकानदारों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को भी नगर के मुख्य बाजार कोर्ट रोड, बस अड्डे में लोगों की भीड़ दिखाई दी। इस के साथ ही जाम की स्थिति बनी रही। बाजार में भीड़ लगने के साथ ही जाम लगा रहा काफी देर तक लगा रहा बाजारों में से गुजरने वाले लोगो को पैदल चलने में भी परेशानी आई। लोगाें ने प्रशासन से जल्द कदम उठाने की मांग की है।