रनसू में जागरण करते गायक व उपस्थित लोगों की भीड़। संवाद
पौनी। आधार शिविर रनसु में मां चंडी का 12वां जागरण चंडी मां ट्रस्ट की ओर से करवाया गया। रवि कुमार व राजू विजय पुरिया ने मधुर भजन पेश कर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जागरण में रवि व राजू विजयपुरिया के भजनों पर श्रद्धालु खूब झूमे। पुलिस प्रशासन की तरफ से सुरक्षाकर्मी भी जागरण स्थल पर मौजूद रहे। विधायक कुलदीप राय दुबे ने भी जागरण में हाजिरी लगाई। उनके साथ तहसीलदार रंजीत सिंह, एसएचओ ललित शर्मा, अजीत शर्मा आदि मौजूद रहे।