फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: घाटी में फिदायीन हमले की साजिश नाकाम, तीन हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार, 4 को मार गिराया

सार

श्रीनगर पुलिस ने बताया कि बम निरोधक दस्ता द्वारा आईईडी को रंगरेथ क्षेत्र में निष्क्रिय किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ यूएपीए, शस्त्र अधिनियम और विस्फोटक अधिनियम की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सुरक्षबलों की गिरफ्त में तीनों आतंकी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी में मंगलवार को सुरक्षा बलों को आतंक के मोर्चे पर बड़ी सफलता मिली। सुरक्षाबलों ने अनंतनाग व पुलवामा में दो अलग-अलग मुठभेड़ों में लश्कर के सरगना समेत चार आतंकियों को मार गिराया गया। इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी भी था। पुलवामा में मारे गए आतंकी सुरक्षा बलों पर फिदायीन हमले की फिराक में थे।

विज्ञापन


वहीं, श्रीनगर में लश्कर के तीन हाईब्रिड आतंकियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 किलो आईईडी  व दो हैंड ग्रेनेड बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि पुलवामा के अवंतिपोरा के खंदीपोरा इलाके में हुई मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए। एडीजीपी कश्मीर विजय कुमार ने ट्वीट किया कि इसमें एक पाकिस्तानी आतंकी और एक स्थानीय दहशतगर्द मुख्तार भट शामिल है।

ये दोनों सीआरपीएफ के एक एएसआई व आरपीएफ के दो जवानों की हत्या में शामिल थे। तीसरे आतंकी की शिनाख्त की जा रही है। उन्होंने बताया कि मारे गए तीनों आतंकी सुरक्षा बलों पर फिदायीन हमले के लिए जा रहे थे। दूसरी ओर अनंतनाग जिले के बिजबिहाड़ा में भी सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को मार गिराया।
विज्ञापन


मारे गए अन्य आतंकियों की शिनाख्त की जा रही है। वहीं, 10 किलो आईईडी के साथ पकड़े गए आतंकियों की पहचान बडगाम के इकबालाबाद सोजैथ के आमिर मुश्तार डार, आकिब जमाल व श्रीनगर के सिकॉप मोहल्ला एचएमटी के काबिल राशिद के रूप में हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें