फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Polls: कांग्रेस ने नौ उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा की, देखें किसे कहां से मैदान में उतारा

Tue, 27 Aug 2024 12:46 AM IST
विजय पुंडीर पीटीआई, जम्मू

सार

जम्मू -कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच मैराथन बैठक के बाद सोमवार को 83 सीटों पर सहमति बन गई। इसमें 51सीटों पर नेकां और 32 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे। जिसके बाद कांग्रेस ने नौ सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने सोमवार को जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी है। गुलाम अहमद मीर को दूरू से और विकार रसूल वानी को बनिहाल से मैदान में उतारा गया। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने त्राल सीट से सुरिंदर सिंह चन्नी, देवसर से अमानुल्ला मंटू, अनंतनाग से पीरजादा मोहम्मद सैयद, इंदरवाल से शेख जफरुल्लाह, भद्रवाह से नदीम शरीफ, डोडा से शेख रियाज और डोडा पश्चिम से प्रदीप कुमार भगत को मैदान में उतारा है।


यह घोषणा कांग्रेस द्वारा सहयोगी नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के साथ सीट-बंटवारे का समझौता करने के बाद हुई। जम्मू -कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस के बीच मैराथन बैठक के बाद सोमवार को 83 सीटों पर सहमति बन गई। इसमें 51सीटों पर नेकां और 32 सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवार चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन


पांच सीटों पर सहमति नहीं बनने के कारण यहां दोस्ताना मुकाबला होगा। जबकि एक सीट माकपा और एक सीट पैंथर्स पार्टी को दी गई है। इस सहमति के बाद नेकां ने 18 उम्मीदवारों की सूची का एलान कर दिया है।

पिछले कुछ समय से सीटों के बंटवारे पर फंसे पेंच को सुलझाने के लिए दोनों दलों के बीच बैठक का पहला दौर सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे शुरू हुआ। शाम 3 बजे तक कोई भी रास्ता नहीं निकला। इसके बाद दूसरी बैठक का समय 4 बजे का दिया गया पर 4 बजे के बाद जब कांग्रेस का कोई शीर्ष नेता फारूक के आवास पर नहीं पहुंचा तो गठबंधन होने या टूटने के बारे में अटकलों का बाजार गर्म होने लगा। करीब शाम 6:30 बजे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता केसी वेणुगोपाल, सलमान खुर्शीद, पवन खेड़ा और भारत सोलंकी फारूक के आवास पर पहुंचे और करीब एक घंटे की बैठक के बाद सहमति बन गई।

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 18 सितंबर को, दूसरा 25 सितंबर को और तीसरा 1 अक्टूबर को होगा। वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। भाजपा की ओर से पहले चरण के लिए 16 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें