फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K Encounter: किश्तवाड़ में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, इलाके की घेराबंदी; सर्च ऑपरेशन

Wed, 02 Jul 2025 09:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ इलाके में बुधवार को आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। भारतीय सेना की 16वीं कोर की ओर से एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर किश्तवाड़ के कंजल मांडू में संयुक्त तलाशी अभियान चलाया जा रहा था।
विज्ञापन
मुठभेड़ (फाइल फोटो) - फोटो : साकिव नबी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किश्तवाड़ जिले के घने जंगल वाले इलाके छात्रू में बुधवार देर शाम फिर से आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर रखी है। आतंकियों के सफाए के लिए अतिरिक्त बल भेजा गया है। 

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार  पुलिस ने सेना और सीआरपीएफ की मदद से  बुधवार शाम आतंकवादियों की मौजूदगी की विशेष सूचना मिलने के बाद छात्रू के कुच्छाल और गोरीनाल इलाके में तलाशी और घेराबंदी अभियान शुरू किया था। सुरक्षाबलों को देखते ही आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। 

देर रात अंतिम रिपोर्ट मिलने तक दोनों तरफ से गोलीबारी जारी रही। बताया जा रहा है कुछ आतंकवादी पिछले कुछ महीनों से इस इलाके में सक्रिय हैं। हालांकि पिछले महीने भी इस छात्रू के सिंहपुरा इलाके में ऑपरेशन चलाया था जिसमें आतंकवादी हाथ नहीं आए थे।
विज्ञापन

 

तीन जुलाई से अमरनाथ यात्रा
तीन जुलाई से शुरू होने जा रही श्री अमरनाथ यात्रा में इस बार अभेद सुरक्षा इंतजामों के बीच बड़ा फैसला लिया गया। जम्मू कश्मीर में सड़क से दाखिल होने वाले भक्तों को लखनपुर यात्रा रिसेप्शन सेंटर से जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर तक सुरक्षा काफिले में आगे बढ़ाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 

जम्मू-कश्मीर में अलर्ट
पहलगाम हमले के बाद देशभर से आने वाले बाबा बर्फानी के भक्तों की सुरक्षा को पुख्ता करने के लिए पहली बार यह व्यवस्था लागू की जा रही है। भारत पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से इस साल भी घुसपैठ की वारदातों, सनियाल और फिर अंबे नाल में आतंकियों के साथ मुठभेड़ के बाद सुरक्षा को लेकर कोई भी कोताही नहीं बरती जा रही है। 

आईबी से हाईवे तक की दूरी और संवेदनशील क्षेत्रों को पहले ही कड़े नाकों में कर दिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनाती के साथ ही हाईवे पर दाखिल होने वाले हर लिंक मार्ग पर नाके स्थापित कर दिए गए हैं। फिलहाल, एजेंसियों के हाथ कुछ लगा नहीं है लेकिन इसे हलके में नहीं लिया जा सकता है। लिहाजा सुरक्षाबलों को सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस महानिदेशक ने भी दो टूक निर्देश जारी किए।

सिर्फ अंतरराष्ट्रीय सीमा और हाईवे ही नहीं, बल्कि सुरक्षा एजेंसियों की पैनी नजर पहाड़ी इलाकों में भी है। जहां कुछ दिन पहले ही उधमपुर के बिहाली में एक आतंकी को सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया है। उधर, विशेष रूप से ध्यान यह भी दिया जा रहा है कि इस बार श्री अमरनाथ यात्रा में आने वाले भक्तों को किसी भी सूरत में लिंक मार्गों पर डायवर्ट होने से रोका जा सके। 

ये भी पढ़ें: Amarnath yatra: बालटाल बेस कैंप पहुंचा अमरनाथ यात्रियों का पहला जत्था; स्वागत में जुटा प्रशासन, देखें तस्वीरें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें