फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पुलवामा के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों में मुठभेड़, एक विदेशी समेत तीन दहशतगर्द ढेर

Tue, 01 Nov 2022 10:16 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि एक आतंकी विदेशी, दूसरा लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय आतंकी है। उसका नाम मुख्तियार भट्ट है। वह सीआरपीएफ के एएसआई और दो आरपीएफ कर्मियों की हत्या समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।
विज्ञापन
आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया गया - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में पुलवामा जिले के अवंतीपोरा में मंगलवार शाम सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई। सुरक्षाबलों की गोली से तीन आतंकी मारे गए। उनकी शिनाख्त की जा रही है। सेना ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एडीजीपी कश्मीर ने बताया कि एक आतंकी विदेशी, दूसरा लश्कर-ए-तैयबा का स्थानीय आतंकी है। उसका नाम मुख्तियार भट्ट है। वह सीआरपीएफ के एएसआई और दो आरपीएफ कर्मियों की हत्या समेत विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।

एक आधिकारिक सूत्र ने बताया कि सुरक्षा बलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मौके पर जाकर आतंकियों को घेर लिया। इसके बाद छिपे हुए आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में तीन आतंकी मारे गए। अभी सुरक्षाबलों का अभियान जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि लश्कर कमांडर मुख्तार भट समेत तीन आतंकी मारे गए हैं। उनके पास से एक एके-74, एक एके-56 रायफल और एक पिस्टल बरामद हुई है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें