प्रदेश भाजपा के विधायकों ने दिल्ली के विधानसभा चुनाव के लिए कमान संभाली है। जम्मू के बाहु विधानसभा क्षेत्र के विधायक विक्रम रंधावा ने शुक्रवार को नई दिल्ली में बैठक कर कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव की तैयारियों की रणनीति पर चर्चा की। भाजपा के मजबूत प्रदर्शन के लिए रोडमैप तैयार करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। रंधावा ने समावेशी विकास के महत्व और समाज के हर वर्ग से जुड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। कहा, भाजपा सुशासन, पारदर्शिता और सभी के लिए समान विकास के अपने वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा एजेंडा लोगों पर केंद्रित होगा, जिसमें हर नागरिक की प्रगति और समृद्धि पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।