मरम्मत किए स्थान पर निरीक्षण करते हुए अधिकारीगण व नहर में छोड़ा गया पानी
मीरा साहिब। लगभग तीन माह के बाद टूटी रणबीर नहर की मरम्मत कर शनिवार को उसमें पानी छोड़ दिया गया। सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों की मौजूदगी में ट्रायल करने के उपरांत पहले कम मात्रा में पानी छोड़ा। पानी का बहाव देखने के उपरांत विभागीय अधिकारियों ने जांच के बाद पानी छोड़ने में बढ़ोतरी की।
सिंचाई विभाग के एक्सईएन तीर्थ राम खुल्लर ने कहा कि फिलहाल अस्थायी तौर पर नहर की मरम्मत कर पानी छोड़ा गया है। चार माह के लिए जब नहरों की सफाई के लिए बंद की जाएगी तो बनाई योजना के अंतर्गत नहर को ठीक किया जाएगा, ताकि किसानों को सुचारु रूप से पानी की आपूर्ति हो सके।