फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नहरों में पानी है नहीं, बिजली मार रही झटके

Thu, 22 Jun 2023 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा/रामगढ़। जिले के घगवाल के सनूरा और रामगढ़ के जेरड़ा अबताल सामुदायिक सुविधा केंद्र में बीडीओ रामगढ़ के नेतृत्व में ब्लॉक दिवस कार्यक्रम हुए। इसकी अध्यक्षता डीसी अभिषेक शर्मा ने की। इस दौरान उन्होंने विकास कार्यों का निरीक्षण और पंचायत जनप्रतिनिधियों से बातचीत की। इस दौरान पंचायत जनप्रतिनिधियों ने विशेष रूप से नहर के पानी की अनुपलब्धता, नहरों की सफाई, आवासीय क्षेत्र के पास बड़े पेड़ों को काटने और बिजली की समस्या को उजागर कर समाधान की अपील की।
विज्ञापन

डीसी ने समस्याओं का समय सीमा में समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रशासन की ओर से युवाओं को रोजगार योजनाओं के प्रति भी जागरूक किया। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ डीसी ने बाबा चमलियाल का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उधर, घगवाल के सनूरा पंचायत में ब्लॉक दिवस के कार्यक्रम में लोगों ने मार्ग की मरम्मत, बिजली की अघोषित कटौती के बारे में अधिकारियों को अवगत करवाया। एसडीएम घगवाल व स्थानीय तहसीलदार ने लोगों को पेश आ रही समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें