फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईपीएल नीलामी 2024 : जम्मू-कश्मीर के सलाम को दिल्ली का सलाम, घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन पर आबिद को राजस्थान में जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जम्मू। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज रसिक सलाम डार और लेफ्ट आर्म स्पिनर आबिद मुश्ताक ने प्रदेश को गौरवान्वित किया है। दुबई में मंगलवार को आईपीएल सीजन 17वें की मिनी नीलामी में दिल्ली ने रसिक तो राजस्थान ने आबिद को बेस प्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा है। उधर, पिछले साल ढाई करोड़ में बिके विवरांत शर्मा को खरीदने में इस बार किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। वहीं, उमरान मलिक और अब्दुल समद सनराइजर्स हैदराबाद में रहेंगे। इसके साथ अगले साल प्रदेश के चार खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच का प्रतिनिधित्व करते दिखेंगे। जम्मू-कश्मीर के स्पिन गेंदबाज ऑल राउंडर आबिद मुश्ताक को आखिरकार घरेलू सर्किट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। वह पहली बार आईपीएल खेलेंगे। भद्रवाह (डोडा) के रहने वाले मुश्ताक बाएं हाथ से स्पिन गेंदबाजी करते हैं। इसके अलावा बल्लेबाज भी हैं। आईपीएल में चयन पर आबिद ने कहा कि यह एक सपने जैसा है, अभी तक विश्वास नहीं हो रहा।

मुंबई इंडियंस व केकेआर का हिस्सा रहे हैं रसिक

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के रहने वाले रसिक सलाम डार पहले भी आईपीएल में दो टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। डार इस साल कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ जुड़े थे। उन्हें दुबई में आईपीएल 2024 मिनी नीलामी से पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिलीज किया था। उनके पास आईपीएल में ज्यादा अनुभव नहीं था, लेकिन सफेद गेंद वाली क्रिकेट में जम्मू-कश्मीर के लिए एक असाधारण घरेलू सीजन के साथ टीमों ने मिनी-नीलामी 2024 के दौरान उन पर दांव खेला है। रसिक ने हाल में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में छत्तीसगढ़ के खिलाफ 6 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसिक का सफर - दाएं हाथ के तेज गेंदबाज रसिक डार इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। आईपीएल 2019 में मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ डेब्यू किया। यह पहला मैच कठिन रहा और 4 ओवर में उनका गेंदबाजी आंकड़ा 0/42 रहा। वह पहली गेम में एक भी विकेट लेने में असफल रहे और डेब्यू गेम के बाद मौका नहीं मिला। लीग में एक और गेम पाने के लिए दो साल तक इंतजार किया। 2022 की मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने डार पर सिर्फ 20 लाख खर्च किए। केकेआर के लिए दो मैच खेले, पर उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। रसिक ने अभी तक तीन आईपीएल मैचों में 8 ओवर फेंके हैं और 70 रन दिए हैं, पर एक भी विकेट नहीं मिला है। डार ने टी20 प्रारूप में जम्मू-कश्मीर के लिए 15 मैच खेल कर 15 विकेट लिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें