फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुरक्षाबलों से जुड़ी जानकारी सांझा करने के मामले में पूर्व एसपी शेख के खिलाफ जांच तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक न्यूज पोर्टल को दिए गए साक्षात्कार में गोपनीय सूचनाएं बताने का है आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जममू। सुरक्षाबल की गोपनीय जानकारियों को सांझा करने मामले में सेवानिवृत्त एसपी शेख मोहम्मद के खिलाफ जांच तेज हो गई है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे सोमवार तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है। सेवानिवृत्त एसपी द्वारा दिए गए साक्षात्कार को सुरक्षा की दृष्टि से घातक माना गया। इसके बाद बागे बाहु पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, आरोप है कि सेवानिवृत्त एसपी शेख मोहम्मद ने एक न्यूज पोर्टल को साक्षात्कार में गोपनीय सूचनाएं सांझा की। इससे सुरक्षाबलों की गोपनीयता को नुकसान हो सकता है। इसका पड़ोसी देश पाकिस्तान भी लाभ उठा सकता है। इसके अलावा धर्म विशेष को लेकर भी टिप्पणी की है। बागे बाहु पुलिस मामले में छानबीन कर रही है। आरोपी से पूछताछ जारी है। अब सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। आरोप यह भी है कि उन्होंने एक पुस्तक ब्रह्मस्त्र भी लिखी है। इसमें भी ऐसे दस्तावेजों, सूचनाओं की जानकारी दी है, जो देशहित में नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें