फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हेरोइन के साथ गिरफ्तार पंजाब का नशा तस्कर 15 दिन की रिमांड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपी के साथ शामिल अन्य लोगों की धरपकड़ में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू बस स्टैंड में 32 किलो हेरोइन के साथ पकड़े गए पंजाब के नशा तस्कर को पुलिस ने 15 दिन के रिमांड पर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी के दो साथियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने उसके साथ शामिल लोगों के नाम के साथ नशे की खेप किसे देनी थी उसकी जानकारी दी है। जम्मू की बैस स्टैंड पुलिस ने वीरवार को बीसी रोड से एक युवक को गिरफ्तार किया था। युवक के पास बैग से 32 किलो हेरोइन मिली थी। हेरोइन के साथ वह पंजाब जाने की फिराक में था। पुलिस ने हेरोइन की कीमत करीब 33 करोड़ रुपये बताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी नशे की खेप अखनूर के सीमावर्ती इलाके से लेकर आया था। पुलिस को इसकी पहले से ही सूचना थी जिसके आधार पर आरोपी पकड़ा गया। शनिवार को बस स्टैंड पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया और 15 दिन की रिमांड हासिल की। पुलिस के सूत्रों के अनुसार इस मामले में कुछ और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। नशे की खेप पंजाब में जानी थी। वह किसके कहने पर नशे की खेप लेकर आया था। अखनूर में खेप कहां से आई थी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें