फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: युवक की संदिग्ध मौत मामले में जांच जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। शहर के कासिम नगर में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव मिलने के बाद लोगों द्वारा राजीव नगर चौक पर नशे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया था। युवक की पहचान सूरज निवासी राजीव नगर के रूप में हुई थी। लोगों द्वारा युवक की मौत का कारण नशे की ओवरडोज बताया गया जा रहा था। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। मामले को बाग ए बाहु पुलिस थाने में दर्ज कर लिया गया है। इसमें थाना प्रभारी विजय वर्मा का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिवार के हवाले कर दिया गया है। जांच गंभीरता के साथ जारी है। परिवार द्वारा लगाए गए आरोपों के भी मद्देनजर जांच की जा रही है। जल्द ही मौत के कारण का पता लगा लिया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें