जम्मू। गुजरात के अहमदाबाद के पीपलज में कपड़े की मिल में काम करने वाले जम्मू संभाग के कठुआ जिले के 250 युवा फंसे हैं। लॉकडाउन के कारण इन युवाओं का रोजगार छिन गया है। ट्रांसपोर्ट सुविधा नहीं होने से युवा घर नहीं आ पा रहे है। यह युवा बिलावर- बसोली और बनी इलाके के है। रोजगार छिन जाने के कारण युवाओं को भूखे रहना पड़ रहा है। पैंथर्स पार्टी सुप्रिमो प्रो. भीम सिंह ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविद को इस संबंध में पत्र लिखकर हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि युवाओं को घर वापिस लाया जा सके। सिंह ने कहा कि अहमदाबाद से बलकार सिंह बग्गन ने फोन कर व्यथा बयां की है। इन मजदूरों के माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की मांग कर रहे है।--------------- युवा पैंथर्स पार्टी के सदस्यों ने उप-राज्यपाल से बाहरी राज्यों में फंसे प्रदेश के श्रमिकों को वापिस लाने की मांग की है। युवा पैंथर्स नेता, प्रताप सिंह जम्वाल ने भारत के विभिन्न राज्यों में फंसे जम्मू-कश्मीर के श्रमिक प्रयोगशालाओं को शैक्षणिक संस्थानों में रहने को मजबूर है। श्रमिको को उचित भोजन और चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रही है। लॉकडाउन के कारण श्रमिक घर वापिस नहीं आ पा रहे है। ऐसे में प्रदेश सरकार को इन श्रमिकों को जल्द से जल्द प्रदेश वापिस लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंदौर सहित अन्य स्थनों पर लोग फंसे हुए है। ब्यूरो