दोमाना। पुलिस ने वीरवार को दोमाना इलाके में एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। उससे 1 किलो गांजा बरामद हुआ। एसएचओ इंस्पेक्टर अरुण शर्मा के नेतृत्व में टीम ने एएसआई राज सिंह की सहायता से मशीन दोमाना क्षेत्र में एक संदिग्ध को पकड़ा, जिसकी पहचान सुंदर लाल चंद्र पुत्र कुमार सिंह चंद्र निवासी भटमाहुल, जांजगीर चांपा छत्तीसगढ़ के रूप में हुई। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो गांजा बरामद हुआ। इस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। दोमाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद