फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए करने होंगे सामूहिक प्रयास : डॉ. रेखा

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा जिले में घटते लिंगानुपात पर जताई चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय डिग्री कॉलेज सांबा में शनिवार को कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जम्मू विश्वविद्यालय की पूर्व प्रोफेसर डॉ. रेखा चौधरी ने शिरकत की। उन्होंने जिले में घटते लिंगानुपात पर चिंता जताई। कहा कि जीरो से छह वर्ष आयु वर्ग में लड़कियों की संख्या कम होना समाज के लिए गंभीर चुनौती है। बेटियों की सुरक्षा, शिक्षा और सशक्तीकरण के लिए समाज को सामूहिक प्रयास करने होंगे। समाज में पितृसत्तात्मक सोच को भी लैंगिक असमानता की बड़ी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा और जागरूकता के माध्यम से ही इस मानसिकता को बदला जा सकता है। कार्यक्रम में दस दिवसीय सर्टिफिकेट कोर्स का उद्घाटन भी किया गया। एएसपी गारू राम भारद्वाज ने कहा कि शिक्षा समाज में लैंगिक समानता को बढ़ावा देने का सबसे प्रभावी माध्यम है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर कविता पाठ भी प्रस्तुत किया। माैके पर प्राचार्य निरलेप कौर, प्रो. आशा सिंह, हिंदी विभागाध्यक्ष अनुपमा भी माैजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें