रियासी। जवाहर नवोदय विद्यालय कोटली मनयोतरा में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एक कार्यक्रम हुआ। इसमें आईएफएस डीएफओ ज्योतसना मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रही। उन्होंने बताया कि महिलाएं मौजूदा समय में हर क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज करवा रही हैं। राजनिति में भी महिलाएं बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही हैं।