फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में उद्यमियों को नए लक्ष्य हासिल करने के लिए दिए पंख : एलजी

विज्ञापन
विज्ञापन
उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा, स्थानीय बाजार क्षमता को बढ़ावा देने के लिए आईआईटीएफ प्रभावी साधन बना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) जम्मू-कश्मीर की बाजार क्षमता को बढ़ावा देने और व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रभावी साधन बन गया है। प्रदेश तेजी से परिवर्तन की प्रक्रिया से गुजर रहा है। विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे बदलाव ने उद्यमियों को नए लक्ष्य हासिल करने और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पैठ बनाने के लिए नए पंख दिए हैं। उप राज्यपाल शनिवार को प्रगति मैदान नई दिल्ली में 42वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 2023 में हुए जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश दिवस समारोह में बोल रहे थे।
एलजी ने कहा, बदलता जम्मू-कश्मीर सिर्फ एक नारा नहीं, यह हमारे उद्यमियों, व्यापारिक समुदाय, कारीगरों की नई आकांक्षाओं, नई आशा और प्राचीन संस्कृति के पुनरुद्धार का प्रतीक है। उन्होंने हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र को पुनर्जीवित करने के लिए यूटी प्रशासन के प्रयासों को साझा किया। नई हथकरघा, हस्तशिल्प नीति और अन्य हस्तक्षेपों ने हमारे कारीगरों और कुशल कार्यबल के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। जम्मू-कश्मीर इस वर्ष आईआईटीएफ में फोकस राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों का हिस्सा है और केंद्र शासित प्रदेश के 122 से अधिक प्रदर्शक अद्वितीय हस्तशिल्प, हथकरघा और कृषि-आधारित उत्पादों की पेशकश कर रहे हैं। आगंतुक और खरीदार हमारे शिल्पकारों, बुनकरों की रचनात्मकता और कृषि उत्पादों के व्यापक कैनवास का अनुभव कर सकते हैं। दावा किया गया कि आईआईटीएफ में जेएंडके पवेलियन को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से असाधारण प्रतिक्रिया मिल रही है। उन्होंने प्रदर्शकों, खरीदारों, विक्रेताओं, वितरकों, ग्राहकों, छोटे और मध्यम उद्यमों, उद्यमियों और कारीगरों को एक छत के नीचे लाने के लिए भारत व्यापार संवर्धन संगठन के विपणन उत्कृष्टता प्रयास की सराहना की। कहा कि इस वर्ष भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले (आईआईटीएफ) की थीम ''वसुधैव कुटुंबकम-यूनाइटेड बाय ट्रेड'' है, जो अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों, नवाचारों और रचनात्मक उत्पादों की अनंत विविधता को प्रदर्शित करने के लिए एक आदर्श मंच प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निवेशकों को जम्मू-कश्मीर में
निवेश के लिए किया आमंत्रित
आईआईटीएफ में जेएंडके पैवेलियन को घरेलू और अंतरराष्ट्रीय खरीदारों से असाधारण प्रतिक्रिया मिल रही है। वह व्यापारिक नेताओं और संभावित निवेशकों को जम्मू-कश्मीर में निवेश करने के लिए आमंत्रित करते है। इस दौरान सिन्हा ने जम्मू-कश्मीर के प्रदर्शकों, उद्यमियों और कारीगरों के साथ बातचीत की। कहा कि व्यापार मेले में जम्मू-कश्मीर के उत्पादों को प्रदर्शित करने वाले स्टॉल सभी को अवश्य देखने चाहिंए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव डाॅ. अरुण कुमार मेहता, विक्रमजीत सिंह आयुक्त सचिव उद्योग एवं वाणिज्य विभाग, खालिद जहांगीर प्रबंध निदेशक जेकेटीपीओ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें